पटना में ताज ग्रुप के बाद अबआईटीसी का फाइव स्टार होटल, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम!

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना, 1 सितम्बर।
ताज ग्रुप के बाद अब देश की नामी होटल चेन आईटीसी ग्रुप भी बिहार की राजधानी पटना में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है। कंपनी जल्द ही यहां फाइव स्टार होटल का निर्माण करेगी, जिसके लिए राज्य सरकार के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर होने जा रहे हैं।

पाटलिपुत्र अशोक की जगह बनेगा आईटीसी का आलीशान होटल
आईटीसी ग्रुप का नया होटल पटना के इंकम टैक्स मोड़ स्थित पाटलिपुत्र अशोक परिसर में बनाया जाएगा। पुराने होटल को हटाकर आधुनिक सुविधाओं से लैस यह फाइव स्टार होटल अगले चार साल में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

पर्यटन विभाग ने दी हरी झंडी
पर्यटन विभाग की ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। मेसर्स कुमार इंफ्राट्रेड एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी दी गई है और लेटर ऑफ अवार्ड भी जारी कर दिया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आज होगा एमओयू
होटल पाटलिपुत्र अशोक की 1.5 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस होटल में कम से कम 100 कमरे होंगे। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम और आईटीसी ग्रुप के बीच आज इस परियोजना के लिए एमओयू साइन होने जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article