इंस्टाग्राम वाला प्यार: घरवालों के इंकार के बाद प्रेमी जोड़े ने भागकर रचाई शादी,लड़कों को लड़की के घर से मिल रही जान से मारने की धमकी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। सोशल मीडिया पर हुए प्यार के बाद प्रेमी जोड़े ने भागकर शादी कर ली। लड़के और लड़की को इस्टाग्राम पर प्यार हुआ था। जिसके बाद उन्होंने अपने परिवार को बताया। परिजनों के इंकार के बाद दोनों ने भागकर शादी रचा ली। लड़के का नाम रोहित सिंह है, जबकि लड़की का नाम विभा स्वधा है। बताया जा रहा है कि लड़का रोहित पटना मनेर का रहने वाला है। वही लड़की विभा सीतामढ़ी की रहने वाली है।

 

रोहित ने बताया कि हम एक-दूसरे से प्यार करते थे। जब मेरी पत्नी के द्वारा अपने पिता को इस बात की जानकारी दी गई तो फिर इसकी शादी दूसरे जगह तय की जाने लगी। साथ ही जब बात शादी तक पहुंचा तो जान लेने की धमकी मिलने लगी। धमकियों में विपक्ष के तमाम विधायकों का नाम भी लिया जाने लगा है। तब आखिर में जाकर हम दोनों ने भागकर शादी कर ली। शादी के बाद भी मुझे धमकियां मिल रही है। उसमें सीधे यह कहा जा रहा है कि तुम दूसरी जाति के हो और तुमने हमारी जाति को बदनाम किया है।

वहीं लड़की का भी कहना है कि मैंने अपनी मर्जी और खुशी से शादी की है। अब चाहे आंधी या तूफान आए, मैं इन्हीं के साथ रहूंगी। मैं अपने परिवार वालों से कहूंगी कि या तो हमारी शादी को स्वीकार करें या फिर हमें स्वतंत्र रूप से ज़िंदगी गुजारने दें, नहीं तो हम दोनों गलत फैसले लेने को मजबूर हो जाएंगे।

आपको बता दें कि लड़के ने भी प्रशासन से गुहार लगाई है कि हमें सुरक्षा प्रदान की जाए। हमारी जान को खतरा है। हमने कोई जुर्म नहीं किया है, हमने प्यार किया और शादी की है। हम दोनों बालिग है। अगर प्यार करना जुर्म है तो हमें जो सजा दी जाएगी हमें मंजूर होगी। लड़की ने सीधे-सीधे दो टूक शब्दों में कहा कि मुझे इन्हीं के साथ रहना है, चाहे जो हो जाए। हम अपने पिता और भाई से यह गुहार लगाते हैं कि हमें कबूल करें, हमारी शादी को कबूल करें या फिर हमें स्वतंत्र रूप से जिंदगी जीने दे।

Share This Article