पीरपैंती प्रखंड के गोविंदपुर में गंगा की तेज धार के चपेट में आने से युवक लापता

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर पीरपैंती प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत स्थित मरगंग धार में डूबने से सालिग्राम यादव के अठारह वर्षीय पुत्र पिंटू यादव की मौत हो गई.परिजनों के अनुसार पिंटू यादव अपने गंगा के उस पार अपने बासा पर गए हुए थे,वापस आने के क्रम में तेज धार की चपेट में आने से गंगा में लापता हो गया दोपहर करीब 12 बजे की है.

पिंटू यादव के डूबने की सूचना पूरे गांव में तेजी से फैल गई जिससे गांव के सैकड़ों लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गए.मुखिया प्रतिनिधि कुंदन यादव ने बताया कि पिंटू यादव का शव को गंगा जी में स्थानीय लोगो और परिजनों के द्वारा खोजी जा रही है लेकिन अब तक कोई पता नही चल पाया है.कुंदन यादव ने बताया कि पिंटू यादव बासा से घोड़ी और सामान लेकर घर वापस आ रहा था,जो गंगा जी के तेज धार में शमा गया.बताया जा रहा है की एक आकर इस पार सामान रख कर दूसरे बार घोड़ी लाने जा रहा था.वहीं घटना की सूचना पीरपैंती पुलिस,बीडीओ और अंचलाधिकरी को देते हुए एसडीआरएफ टीम भेजने की मांग मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा की गई है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article