सदन से मार्शल आउट हुए AIMIM विधायक अख्तरुल इमान, विस अध्यक्ष के निर्देश पर पुलिसकर्मी दोनों कंधा पकड़ लाए बाहर

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। सदन में बुधवार को नया हंगामा हुआ। बता दें कि AIMIM विधायकों को सदन से मार्शल आउट कर दिया गया। उनको मार्शल आउट करने का कारण है कि वह सीमांचल के कई हिस्सों में कटाव को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उनके प्रदर्शन पर विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने उनको बैठने के लिए बोला लेकिन उनके विधायक नहीं माने और हाथों में प्लेकार्ड लिए जब विधायक प्रदर्शन और नारेबाजी करते रहे तो उन्हें मार्शल आउट करवा दिया गया।

विजय सिन्हा के निर्देश पर दो पुलिसकर्मी एएमआईएम के विधायक अख्तरुल इमान के दोनों हाथ को पकड़कर बाहर ले गए। मार्शल आउट किए जाने के बाद अख्तरुल इमान ने कहा कि उनकी संख्या कम है लिहाजा लोकतंत्र में उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। सीमांचल के कई गांवों में लगातार कटाव जारी है। बाढ़ की परेशानी से हर साल सीमांचल के लोग दो-चार होते हैं लेकिन अब तक सरकार ने इसका कोई ठोस उपाय नहीं निकाला है।

आज इसी सवाल को हमने सदन में उठाया था लेकिन सदन से मार्शल आउट करा दिया गया। उन्होंने कहा कि वह काफी समय से इस मुद्दे को उठा रहे लेकिन हमारी समस्या यहां नहीं सुनी जा रही। इसलिए जब तक मांगें नहीं सुनी जाएगी तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा।

Share This Article