शराब के नशे में धुत शराबी ने खंडित किया बजरंगबली की मूर्ति,ग्रामीणों ने पकड़ किया पुलिस में हवाले

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

मुंगेर : बरियारपुर थाना क्षेत्र के अखाड़ा टोला रतनपुर में एक शराबी ने शराब के नशे में धुत होकर बजरंगबली मंदिर में प्रवेश कर बजरंगबली की मूर्ति को तोड़ दिया मूर्ति पूरी तरह खंडित हो गई घटना की सूचना मिलते ही बरियारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसे शराबी का नाम लोगों ने पुलिस के समक्ष बताया कि बजरंगबली मूर्ति तोड़ने वाला जुगल पासवान का पुत्र छोटू पासवान है पुलिस उसे पकड़ने के लिए छोटू पासवान के घर सहित आसपास खोजबीन किया परंतु वह कहीं भी नहीं मिला उसके बाद पुलिस वापस चली आई पुलिस के वापस होते ही पूनः शराबके नशे में धुत छोटू पासवान बजरंगबली मंदिर में पहुंच कर बजरंगबली मूर्ति को तोड़ने लगा तब उप सरपंच मुकेश कुमार यादव एवं पंच सदस्य अविनाश कुमार सोरेन ने उसे पकड़ लिया और बरियारपुर पुलिस को फोन किया तब दोबारा पलिस घटनास्थल पर आकर उसे पकड़ कर ले गई और उसका मेडिकल जांच करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया बजरंगबली की मूर्ति काशी से मंगा कर बजरंगबली मंदिर में स्थापित किया गया था थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि छोटू कुमार को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article