भागलपुर आज के दौर में बेटियां हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और समाज की सोच भी धीरे-धीरे बदल रही है, इसकी एक खूबसूरत मिसाल भागलपुर में देखने को मिली जहां एक परिवार ने बेटी के जन्म को किसी उत्सव से कम नहीं माना भागलपुर के रहने वाले रोशन कुमार के घर बेटी का जन्म हुआ
इसके बाद प्राइवेट नर्सिंग होम से नन्हीं परी को घर लाने के लिए गाड़ी को दुल्हन की तरह सजाया गया ढोल-नगाड़ों की गूंज, घोड़े, आतिशबाजी और नाचते-गाते परिजनों के बीच बेटी का भव्य स्वागत किया गया नर्सिंग होम से करीब चार किलोमीटर दूर स्थित घर तक पूरे रास्ते परिवार के लोग खुशी से झूमते रहे इस अनोखे जश्न को देखकर राहगीरों में भी उत्सुकता रही कई लोगों को लगा कि शायद कोई बारात निकल रही है
जब पता चला कि यह बेटी के जन्म की खुशी में निकाला गया !
स्वागत जुलूस है तो लोगों ने भी परिवार की सराहना की घर पहुंचने पर मां, पिता, बड़ी मां समेत पूरे परिवार के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। परिवार का कहना है कि बेटी उनके लिए भगवान का सबसे अनमोल उपहार है और उसके जन्म की खुशी को यादगार बनाने के लिए यह आयोजन किया गया।
भागलपुर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट –
भागलपुर से शयामानंद सिह की रिपोर्ट –