बिहार: रेलिंग तोड़ते दस फीट गड्ढे में जा पलटी कार, तीन लोग घायल, गंभीर हालत में दो पटना रेफर

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। नवादा में आज भयंकर सड़क हादसा हो गया। जहां एक कार रेंलिंग तोड़ते हुए 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। जिसमें तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायल लोगों में दो महिला भी है। इस घटना से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। ऑल्टो कार में दो महिला भी सवार थी। जिनको गहरी चोटें आई है।

घटना नवादा-जमुई राज्य पथ पर पकरीबरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत कचना मोड़ के पास हुआ। हादसे के बाद आनन फानन में सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां लाया गया, जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। घायलों की पहचान लखीसराय जिले के नंदनावां गांव निवासी देवनांदन सिंह के 32 वर्षीय पुत्र विवेक चंद्रा, उसकी पत्नी 28 वर्षीय हीना कुमारी एवं अभिनव कुमार की पत्नी 26 वर्षीय गुंजन कुमारी के रूप में की गई।

घायलों में विवेक चंद्रा एवं हीना कुमारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां में प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक स्थिति को देखते हुए दोनों को पटना रेफर किया गया है। बताया जा रहा कि परिवार कोडरमा के एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे। जिस दौरान ही कचना मोड़ से पहले टर्निंग के पास गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया। गाड़ी रेलिंग तोड़ते हुए 10 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई।

Share This Article