बिहार में अग्निपथ बवाल को लेकर BJP ने JDU को घेरा, प्रशासन पर लगाया आरोप, जानिए संजय जायसवाल का बयान

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में अग्निपथ स्कीम को लेकर चल रहे बवाल के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश भर में 5 दिन पहले अग्निपथ योजना लागू की गईं। युवाओं को 4 वर्ष की नौकरी मिलेगी। इस योजना को लेकर युवाओं को भड़काया जा रह हैं। विरोधी पार्टियों के द्वारा युवाओं को बरगलाया जा रहा हैं।

इस योजना के तहत युवाओं को एक साथ में 12 lakah रुपए मिलेगी। इस पैसे से वह अपना भविष्य बना सकते हैं। 4 साल की बहाली के बाद हमारी सेना और जवान होगी। अतिरिक्त 10 लाख जवान हमारे पास भविष्य में हो जाएंगे। इस योजना के बाद बच्चों को रिटायरमेंट के बाद अलग अलग जगह आरक्षण मिलेगा। बिहार में जो कुछ भी हो रहा हैं उसके पीछे छात्र नहीं हैं। इसके पीछे योजना हैं। यह साजिश के तरह साड़ी प्रक्रिया हो रहीं है।

पुलिस के कार्य पर सवाल उठाते हुए संजय जायसवाल ने कहा की पुलिस की मुस्तैदी नहीं दिखी हैं। पुलिस ने कल तक इस उपद्रव में बड़ी कोई कार्रवाई नहीं की है। अगर पुलिस शक्त रहती तो इस तरह का उपद्रव नहीं होता। शासन को टारगेट कर भाजपा को टारगेट किया जा रहा हैं। हमारे कार्यालय को जलाया जा रहा हैं। देश में सबसे ज्यादा घटना बिहार में हो रहीं हैं। गृह सचिव और डीजीपी से मैंने बात की हैं। मुख्यमंत्री तक इस बात को पहुंचाई जा रही है।

Share This Article