बाढ़ में गंगा किनारे मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान, पुलिस कर रही छानबीन

NEWSPR डेस्क। बाढ़ बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के घोसवरी गंगा घाट पर सुबह 25 वर्षीय युवक सुधीर कुमार का शव बरामद हुआ है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार सुधीर कुमार दीदारगंज काम पर जाने के लिए निकला था लेकिन रात तक वापस वह अपने घर नहीं पहुंचा था। आज सुबह उसकी लाश गंगा किनारे मिला। शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी पाए गए हैं। इससे लगता है की मृतक की पीटकर हत्या की गई और शव को गंगा किनारे लाकर फेंक दिया गया

वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक बख्तियारपुर के सिमरी बख्तियारपुर गांव का रहने वाला है। वहीं परिजन घटना के बारे में कुछ भी बताने से बच रहे हैं। पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि मामला क्या है।

बाढ़ से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

badhBIHARBIHARNEWSnewsprlive