बाढ़ में बीच-बचाव में आई गभर्वती बहू को ससुराल वालों ने पीटा, 15 लाख की मांग को लेकर चाचा पर हुआ था हमला

NEWSPR डेस्क। बाढ़ में पैसे के लिए ससुरवालों ने बहू और उसके चाचा पर जानलेवा हमला किया। मामला अथमलगोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत हसनचक गांव का है। जहां गर्भवती महिला चंचला देवी को ससुराल पहुंचाने गए चाचा विनोद सिंह पर जानलेवा हमला किया गया। इस घटना में विनोद सिंह का सिर फट गया। वहीं बचाने के लिए आई चंचला देवी को भी ससुराल वालों ने जमकर पीटा। दोनों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस मामले को लेकर अथमलगोला थाने में शिकायत करने गई महिला और उसके परिजनों को पुलिसकर्मियों ने डांटकर भगा दिया।

बता दें कि बाढ़ थाने के शहरी गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह की पुत्री चंचला कुमारी की शादी हसनचक गांव निवासी उदय सिंह के साथ पांच-छह 6 साल पूर्व हुई थी। शादी के बाद महिला को 2 बेटे भी है। पति और ससुराल वालों ने 15 लाख रुपए की डिमांड मायके से की थी। रुपए देने से इनकार करने पर महिला को प्रताड़ित किया गया। फिलहाल वह तीसरे बच्चे की मां बनने वाली है। जानलेवा हमला करने के बाद महिला दहशत में है। परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।

बाढ़ से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

 

badhBIHARBIHARNEWSnewsprlive