NEWSPR डेस्क। नवादा की सड़कों पर शुक्रवार को 5 लड़कियों ने 1 लड़की को जमकर धो डाला। पीड़ित लड़की पर लड़की ने ये आरोप लगाया कि उसने लड़की की बॉयफ्रेंड के साथ वाली तस्वीर उसके भाई को भेजी है। जिस पर ये बवाल मच गया। 5 लड़कियां एक लड़की का बाल खींचते हुए उसे घसीट कर जबरदस्त मार-पिटाई कर रही थी। यह घटना कनगर थाना के नवीन नगर मोहल्ले की है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
बीच रोड पर लड़की से मारपीट करते हुए लड़कियों ने वीडियो बनाया और वायरल कर दिया है। इतना ही नहीं आवेदन में लड़की का यह भी कहना है कि इस मामले के बाद से वह इतनी आहत है कि उसे लगता है कि वह अपना जीवन समाप्त कर ले। वह आगे कहती है कि मैंने कोई गुनाह नहीं किया है। अगर पांचों लड़कियों को सजा नहीं मिली तो मैं कुछ भी कर सकती हूं। लड़की ने साफ तौर पर कहा है कि मैं किसी भी कोई बॉयफ्रेंड के चक्कर में नहीं रहती हूं। और मैं किसी को नहीं जानती हूं। हमारे साथ बहुत ही गलत हुआ है। घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है।
नवादा से संवाददाता दिनेश कुमार