शादी के मंडप से भागा दूल्हा, पुलिस ढूंढ़ने में लगी, मामला जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। एक दूल्हे ने शादी से इसलिए इंकार कर दिया क्योंकि लड़की सांवली थी। लड़का बारात लेकर आया और बिना शादी किए भाग खड़ा हुआ। मामला पलामू का है। जहां पुलिस लड़के को ढूंढ़ने में लगी है। मामला चमरदोहरी गांव का है। जहां दोनों की रविवार को शादी होने वाली थी। तय कार्यक्रम के मुताबिक विवाह समारोह रखा गया था।

शादी की बारात गाजे बाजे के साथ पहुंची। वहीं वरमाला तक सब कुछ ठीक ठाक था। जिसके बाद अचानक ही लड़के का तेवर बदल गया। लड़की को सांवला बताकर शादी नहीं करने की जिद पर अड़ गया। वर-वधु दोनों पक्ष के लोगों ने उसे काफी समझाया। लेकिन वह शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ और वहां से भाग निकला।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। लड़की वालों का कहना है कि शादी से पहले लड़की को देखकर ही ये रिश्ता तय किया गया था। उसके बावजूद भी लड़के ने ये ड्रामा किया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जामकारी ली। थाना प्रभारी उदय गुप्ता ने कहा कि वरमाला हो चुकी है। इसलिए लड़के को शादी इसी लड़की से करना होगी। तभी लड़का फुर्र हो गया।

Share This Article