मुंगेर में जातिवाद नहीं, राष्ट्रवाद जीतेगा : सम्राट चौधरी* 

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

NEWSPR DESK- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार श्री ललन सिंह जी के पक्ष में भव्य जनसभा को संबोधित किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

उन्होंने लोगों में जोश भरते हुए कहा कि लोगों की उपस्थिति इस बात का परिचायक है कि मुंगेर ही नहीं पूरा बिहार मोदीमय हो चुका है। मुंगेर की जनता-जनार्दन ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ बनाने का मन-मिजाज बना चुकी है।

 

उन्होंने लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि

वर्ष 1990 से 2005 तक लालू प्रसाद बिहार की सत्ता में थे तब उन्होंने अपने परिवार को छोड़कर किसी एक व्यक्ति को भी आरक्षण देने का काम नहीं किया।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। देश को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए जरूरी है फिर एक बार मोदी सरकार हो।

 

आज देश वैश्विक अर्थव्यवस्था का मामले में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश की अर्थव्यवस्था तीसरे नंबर पर आ जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में देश में एनडीए की सरकार ने सोलर से बिजली देने का संकल्प लिया है,जिसका बिजली बिल भी लोगों को नहीं देना पड़ेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article