बड़कागांव पुलिस टीम पर गंभीर आरोप, थाने का मुंशी लाइन हाजिर, दारोगा पर कार्रवाई की तैयारी, पढ़िये पूरा मामला

Patna Desk

पटना डेस्क: 

पुलिस पर एक शख्स को पिटने का आरोप : हजारीबाग की बरकागांव थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगा है। मामला 14 जून का है। दरअसल बड़कागांव थाना पुलिस की टीम ने SC/ST के पूछताछ के लिये जनार्दन प्रसाद कुशवाहा नाम के एक शख्स को पूछताछ के लिये बुलाया था। कुशवाहा ने पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। थाने के दरोगा अमित कुमार सोनू और मुंशी शहजाद अंसारी पर मारपीट करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि परिजनों के पास पिटाई करने का वीडियो भी मौजूद है।

मुंशी लाइन हाजिर, दारोपा पर लगे आरोपों की हो रही जांच : इस मामले में कार्रवाई भी तेजी से हो रही है। आरोपी मुंशी लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि दारोगा पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जानकी बड़कागांव थाना प्रभारी हिमांशु ने दी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच हो रही है, जो भी दोषी पाया गया है उनपर कार्रवाई की जायेगी। शख्स जातिसूचक शब्द का प्रयोग करने के लिये पकड़ा गया है, हालांकि पीड़ित का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कह रहा है कि उसने किसी को जातिसूचक शब्द नहीं कहा है।

शख्स के शरीर पर चोट के निशान : पीड़ित ने बताया कि 14 जून को बड़कागांव थाना ने फोन कर उससे पूछताछ के लिये थाना बुलाया। थाना पहुंचने पर एसआई कुमार सोनू ने मुंशी शहजाद अंसारी के साथ मिलकर बिना कोई पूछताछ के पीटने लगे और इतना पीटा की आंख से आंसू बहना भी बंद हो गया। जनार्दन पासवान के शरीर पर पिटाई के निशान भी हैं। आपको बता दे झारखंड में पुलिस की पिटाई की ये पहली खबर नहीं है। इससे पहले भी चौपारण थाना पुलिस पर एक शख्स को पिटाई करने का आरोप लगा था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार ने सरकार से न्याय की गुहार लगाई है कि मुझे भी जीने दिया जाए। पीड़ित परिवार इस घटना के बाद से डरा-सहमा है।

Share This Article