News PR Live
आवाज जनता की

Big Breaking : मुखिया जी के घर पर चल रही थी शराब पार्टी, बीजेपी नेता सहित 5 लोग शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। गया में बीती रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर फतेहपुर थाना की पुलिस ने करियादपुर गांव में छापेमारी कर निवर्तमान मुखिया धर्मेंद्र कुमार, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मजीत कुमार सिंह सहित पांच लोगों को शराब के जाम छल करते नशे की हालत में गिरफ्तार किया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

इस संबंध में फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज राम ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान बीती रात करियादपुर गांव में छापेमारी के दौरान जगरनाथपुर पंचायत के निवर्तमान मुखिया धर्मेंद्र कुमार, दिलीप सिंह ग्राम जगरनाथपुर, अरविंद सिंह, मिलन्दपुर, अमीरक सिंह, ग्राम- जगरनाथपुर एवं भाजपा किसान प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष धर्मजीत कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार लोगों के खिलाफ फतेहपुर थाना काण्ड संख्या 316/2021 के धारा-37(b)(c) बिहार मद्य निषेद्य संशोधित अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मुखिया पूर्व से फतेहपुर थाना काण्ड संख्या 114/2020, दिनांक 04.06.2020, धारा-, 147, 148, 149, 435, 379, 153(ए), 295, 295(ए), 427, 120(बी0), 307, 504, 506 भा0द0वि0 एंव धारा 27 आर्स एक्ट के नामजद अभियुक्त है। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मजीत कुमार सिंह के विरुद्ध टनकुप्पा थाना कांड संख्या 39/21 के तहत पूर्व से मामला दर्ज है।
गया से कुमुद रंजन की रिपोर्ट…

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.