‘मैं प्रियंका कुमारी रोशन से प्यार करती हूं…, मुंगेर में प्रेमिका ने पुलिस प्रशासन से लगाई गुहार

NEWSPR डेस्क। बिहार के मुंगेर जिले में सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक प्रेमिका पुलिस प्रशासन से जान बचाने की गुहार लगा रही है। प्रेमिका ने वीडियो में प्रेमी के परिवार वालों का परिचय देते हुए उनकी सुरक्षा की गुहार लगा रही है। प्रेमिका का कहना है कि वो अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ भागकर शादी की है। इसमें प्रेमी के घरवालों की कोई गलती नहीं है।

यदि उसके साथ कुछ भी गलत होता है, तो उसके दोषी मेरे घरवाले होंगे। लड़की अपना नाम प्रियंका बता रही है। वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। लड़की वीडियो में उसने अपने माता-पिता पर आरोप लगाते हुए,अपने अपहरण की कहानी को झूठा करार दिया है। उसने बताया है कि उसने खुद ही अपने प्रेमी को मजबूर किया है कि वह उसे भगा ले जाए और विवाह कर ले। लेकिन उसके पिता ने उसके झूठे अपहरण का मामला नया रामनगर थाना में दर्ज करा दिया है।

उसे डर है कि अगर उसके प्रेमी सह पति को किसी कारण बस गिरफ्तारी होती है। उसके बाद उसके परिवारवाले कुछ गलत कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक अहरा पाटम निवासी विनोद राम अपने पुत्र रोशन कुमार के साथ मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। इस संबंध में नया रामनगर थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि लड़की के परिजनों ने केस कर दिया है। जांच हो रही है।

'I love Priyanka Kumari Roshan...' girlfriend pleads with police administration in Munger