बिहार में तेजी से गिर रहा पारा… गया सबसे ठंडा, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

NEWSPR डेस्क। राजधानी पटना समेत बिहार के ज्यादातर जिलों में सर्दी का असर नजर आने लगा है। पारा नीचे जा रहा है, सुबह और शाम के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। कुछ जगहों पर दिन में भी पारा नीचे गया है। सीवान, सीतामढ़ी, सुपौल, भागलपुर, बांका, कटिहार बेगूसराय आदि जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किया गिया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में तापमान करीब 4 डिग्री तक नीचे जा सकता है।

मुताबिक, राज्य में पछुआ और उत्तर पछुआ हवाओं का असर नजर आ रहा, जिसके चलते तापमान में गिरावट का दौर जारी है। हवा की रफ्तार 10 से 12 किमी प्रति घंटे की है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, अगले कुछ दिन राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा। आसमान साफ रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिन और रात के तापमान में अगले दो दिनों तक खास परिवर्तन के आसार नहीं हैं, हालांकि, उसके बाद तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान पर गौर करें तो राजधानी पटना समेत ज्यादातर जिलों में पारा ऊपर गया है। पटना में 0.4 डिग्री का इजाफा हुआ है, यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री रहा।

नालंदा में 28.3, गया में 27.8, औरंगाबाद में 29.1, रोहतास में 28.6, नवादा में 29.3, जमुई में 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान जरूर नीचे गया है, यहां पारा 25.8 डिग्री रहा। बांका में 26.9, पूर्णिया में 27, सहरसा में 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा सीतामढ़ी में रहा, जहां पारा 29.6 डिग्री पहुंच गया।

BIHAR WEATHERknow how the weather will be todayMercury is falling rapidly in Bihar... coldestPATNA WEATHER