शेखपुरा के मोहम्मद रुम्मान अशरफ ने किया टॉप; दूसरे नंबर पर नम्रता और ज्ञानी अनुपमा रहीं

NEWSPR डेस्क। बिहार बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 81.04 फीसदी स्टूडेंट इस बार पास हैं। शेखपुरा के मोहम्मद रुम्मान अशरफ ने टॉप किया है। दूसरे नंबर पर भोजपुर की नम्रता और औरंगाबाद की ज्ञानी अनुपमा रहीं। तीसरे स्थान पर नालंदा की संजु कुमारी, पश्चिमी चंपारण की भावना कुमारी और लखीसराय के जयानंदन कुमार पंडित रहे।

इस बार टॉप-10 में कुल 69 स्टूडेंट शामिल हैं। इसमें 33 लड़कियां हैं। टॉपर मोहम्मद रुम्मान अशरफ को 97.8% (489) अंक मिले हैं। जबकि सेकंड टॉपर नम्रता और ज्ञानी अनुपमा को 97.2%(486) अंक मिले हैं।सिर्फ 37 दिन में 16 लाख छात्रों का रिजल्ट जारी किया गया है। इसके लिए टॉपर्स का फिजिकल वैरिफिकेशन पहले ही हो चुका है।

इस परीक्षा में कुल 4 लाख 73 हजार 615 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं। 5 लाख 11 हजार 623 स्टूडेंट्स सेकेंड डिवीजन से और 2 लाख 99 हजार 518 स्टूडेंट्स थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं। बता दें कि मैट्रिक परीक्षा में इस बार 16.37 लाख परीक्षा शामिल हुए थे। इसमें 8 लाख 31 हजार 213 छात्रा और 8 लाख 3 हजार 201 छात्र शामिल हुए थे। 16.37 लाख परीक्षार्थियों के लिए 1500 परीक्षा केंद्र बनाया गया था।

14 फरवरी से 22 फरवरी तक दोनों पालियों में परीक्षा आयोजित की गई थी। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पिछले साल 2022 में 31 मार्च को जारी किया गया था। बीते साल 2022 में 10वीं की परीक्षा में 16 लाख 11 हजार 099 छात्र शामिल हुए थे। इसमें से 12 लाख 86 हजार 971 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की थी। इसे प्रतिशत में देखें को साल 2022 में बिहार बोर्ड 10वीं में कुल 79.88 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की थी।

 

Mohammad Rumman Ashraf of Sheikhpura topped; Namrata and Giani Anupama remained on the second number