धनकुबेर बिहार सरकार के अभियंता: मदन कुमार पर विजिलेंस का शिकंजा, अकाउंट में 98 लाख, 7 लाख 55 हाजर कैश समेत धन का खजाना मिला

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना भवन निर्मण के कार्यपालक अभियंता मदन कुमार के दो ठिकानों पर कल विजलेंस की छापेमारी की गई थी। जिसमें अब तक 7 लाख 55 हाजर कैश, 15 लाख का जेवरात, 20 खाते में 98 लाख की रकम जमा और 20 भूखण्ड के पेपर बरामद हुए हैं।

बता दें कि अब तक उनके पास से कुल चार करोड़ की आसपास की संपत्ति मिली है। इसके साथ ही बेटे, पत्नी और स्वयं के नाम से खरीदी कई प्लॉट भी खरीदी गई है। दो करोड़ 26 लाख के आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर शुक्रवार को निगरानी विभाग ने ममला दर्ज किया था। जिसके बाद कल पटना स्थित उनके ऑफिस और घर पर छापेमारी की गई थी।

यह मामला 6 अक्टूबर को दर्ज हुआ था। उनके गोला रोड आवास और दफ्तर छापेमारी की गई थी। जिसमें फिलहाल सरकारी दर पर ही बरामद संपति का मूल्यांकन किया गया है। वहीं बाजार मूल्य कर के अनुसार संपत्ति की आय कई गुना अधिक हो सकती है।

Share This Article