सुलतानगंज बाढ़ पीड़ित को मुआवजा नहीं मिला तो करेंगे व्यापक आंदोलन- राजद

NEWSPR डेस्क। सुलतानगंज के लोग बाढ़ का मुआवजा न मिलने के कारण बहुत परेशान हैं। जिसे लेकर बिहार राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि यदि सरकार सभी बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा नहीं देगी तो वह चक्का जाम कर आंदोलन पर उतर आएंगे।

उन्होंने कहा कि सभी बाढ पीडि़तों को शत प्रतिशत मुवावजा का भुगतान किया जाए। मुवावजा देने में भेदभाव की जा रही है, इसके लिए व्यापक आंदोलन होगा। सरकारी काम बाधित करेंगे और रोड चक्का जाम करेंगे, जो आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है उसे सत्ता पक्ष के दबाव में वोट बैंक की राजनीति करते हुए प्रखंड अंचलाधिकारी सुल्तानगंज से पूर्व प्रभावित घोषित करते हुए मुआवजा देने की कोशिश किया जा रहा है।

बाढ़ पीड़ित को 2019 में बाढ़ का पैसा नहीं मिला, उसको अभी भी नहीं देना दुर्भाग्यपूर्ण है। सुल्तानगंज प्रखंड में दलाल बिचौलिए एवं अंचलाधिकारी के मिलीभगत से बाढ़ प्रभावितों को छोड़कर और आशिक पीड़ित व बाढ प्रभावित लोगों को मुआवजा देने के लिए ₹2000 लेकर बिना अनुश्रवण समिति से पास किए आपदा पोर्टल पर उनको अपलोड किया जा रहा है।

यह गंभीर मामला है, इसकी आरटीआई से जवाब मांग कर पार्टी पूरे मामले का खुलासा कर जिम्मेदार व्यक्ति को बेनकाब कर दिया जाएगा। प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मेराज ने कहा कि इस विषय पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा। प्रखंड में जिनको बाढ राहत नहीं मिला उनकी सूची के साथ आवेदन जिला जाएगा।

वहीं पदयात्रा कार्यक्रम 4 तारीख से अकबरनगर से सुल्तानगंज मुख्यालय तक जाएगी। बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं प्रखंड कार्यालय सुल्तानगंज के खिलाफ बाढ की सहायता सभी को मिले इसके लिए शंखनाद किया जाएगा।

शयामानंद सिंह भागलपुर संवाददाता

BHAGALPURFlood 2021Newspr liverjd bihar