कोहरे ने लगाई रफ़्तार पर ब्रेक! कई ट्रेनें पटना पहुंच रहीं लेट, यात्री हो रहे परेशान

NEWSPR डेस्क। खबर राजधानी पटना से जहां घने कोहरे ने रेल की रफ़्तार पर ब्रेक लगा दी है। लंबी दूरी की दर्जनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट चल रही है। जिस कारण रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही रेल प्रशासन ने कई ट्रेनों को रद्द भी कर दिया है।

आपको बता दें कि राजधानी पटना पहुंचने वाली ट्रेनों में कई ट्रेनें लेट चल रही है। जानकारी मिल रही है कि मगध 4 घंटा लेट, जम्मू तवी हावड़ा 12 घंटा लेट, हिमगिरी एक्सप्रेस 11 घंटा लेट, श्रमजीवी 5 घंटा लेट चल रहीं है। इसके साथ बेंगलुरु मुंबई से आने वाली कई ट्रेनें 4 से 6 घंटे लेट चल रही है। जिसके कारण पटना जंक्शन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वही रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि धुंध के कारण ट्रेन की स्पीड कम कर दी गई है जिसके कारण ट्रेन अपने निर्धारित समय से लेट चल रही है।

passengers are getting worriedThe fog put a brake on the speed! Many trains are reaching Patna late