शादी में वरमाला के बाद गुस्से में दुल्हन ने किया पुलिस को कॉल, पुलिस पहुंची और दूल्हे को कर लिया अरेस्ट, नीतीश सरकार के इस कानून की हो रही चर्चा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। नीतीश सरकार का शराबबंदी कानून भले ही फ्लॉप हो रहा लेकिन बिहार की महिलाएं और बेटियों को यह कानून रास आ चुका है। इसका उदाहरण अरवल में देखने को मिला। जहां दुल्हन ने अपनी शादी इसलिए तोड़ दी क्योंकि लड़की शराब पीकर स्टेज पर आया था। इतना ही नहीं लड़की ने पुलिस को कॉल करके इस बाबत जानकारी दी। जिसके बाद लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र का है।  बुधवार की शाम छह बजे बारात दाउदनगर के लिए अरवल से निकल गई। वहीं दाउदनगर के एक निजी मैरिज हॉल में शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। शादी की कुछ रस्में हुई। दुल्हन स्टेज पर पहुंची। वरमाला हुआ लेकिन उसके बाद दुल्हन ने दूल्हे की ऐसी हालत देखी कि उसने गुस्से में पुलिस को कॉल कर दिया। दरअसल दूल्हे राजा के लड़खड़ाते कदम और हाव भाव को देख दुल्हन ने दूल्हे के गर्दन से माला निकाल लिया और शादी से इनकार कर दिया।

इतना होने के बाद दुल्हन के अडिग रवैये के कारण शादी कराने की सामाजिक पहल भी नाकाम रही। नतीजा ये हुआ कि दूल्हे और बारातियों को शर्मशार होकर वापस लौटना पड़ा। यही नहीं दुल्हन ने मंडप से उतर कर लाल जोड़े कपड़े को फेंकते हुए अपने मोबाइल के माध्यम से पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद प्रशासन की मौजूदगी में बिना फेरे लिए वापस अपने परिजनों के साथ घर लौट गई।

हालांकि दाउदनगर की पुलिस ने समझौता के लिए बहुत प्रयास किया लेकिन दुल्हन का कहना था कि ऐसा पति नहीं चाहिए। इधर गांव के एक शख्स ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दूल्हा नशे में था। उसने शराब पी थी। इसी को लेकर लड़की ने शादी करने से इनकार किया है। हालांकि इसे लेकर एक और मामला बताया गया था जिसमें लड़के वाले का आरोप था कि लड़की के प्रेमी ने शादी के ठीक पहले लड़के को कुछ गलत तस्वीरें व्हाट्सएप किए थे। जिसमें प्रेमी कह रहा था कि वह लड़की से प्यार करता है।

Share This Article