भागलपुर: बेरिया पंचायत की उम्मीदवार के बेटे पर हमला, नाव से नदी पार करवाने से किया मना तो अपराधियों ने युवक को मार दी गोली

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर में नाथनगर के दिलदारपुर बिंदटोला में देर रात अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी। जिससे युवक घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने उसे एक गोली मारी जो उनके कंधे में जाकर फंस गई है। युवक का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है।

गोली राजनरेश महतो के 30 वर्षीय पुत्र बबलू महतो को लगी है। वारदात की सूचना मिलने पर नाथनगर और विश्वविद्यालय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां उसने युवक को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि बबलू महतो यूनिवर्सिटी के पीछे जमुनिया धार में नाव चलाता था और वह रात में नाव पर ही सो गया। रात करीब 12 बजे दो युवक नाव पर आकर नदी पार करने को कहा।

गहरी नींद में होने के कारण बबलू महतो ने मना कर दिया तभी अपराधियों ने उसे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और नदी तैरकर फरार हो गया। वहीं बबलू महतो के भाई सुभाष महतो ने बताया की हमारी मां संगीता देवी रतीपुर बेरिया पंचायत से वार्ड संख्या 9 से वार्ड सदस्य की प्रत्याशी है। कुछ दिन पहले सुभाष महतो से झगड़ा हुआ था। जिसमें सुभाष महतो ने जान से मार देने की धमकी दी थी और शाम दो अज्ञात साथी को गांव में बुलाकर शराब पार्टी किया और घटना को अंजाम दिया।

भागलपुर  से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

Share This Article