रावण दहन कार्यक्रम रुकवाने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने किया पथराव लाठी डंडे चले, DSP समेत 8 कर्मी घायल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। झारखंड में शनिवार देर शाम रामगढ़ के बड़कीपोना गांव में प्रशासन की अनुमति के बिना हो रहे रावण दहन कार्यक्रम को रुकवाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। लोगों ने पुलिस पथराव कर दिया, जिसमें आठ पुलिसकर्मी घायल हो गये। बता दें कि रजरप्पा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़कीपोना गांव में कुछ लोग रावण दहन कर रहे हैं।जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम कार्यक्रम रुकवाने पहुंची थी। जिस दौरान ही ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है।

बता दें कि त्योहारों के दौरान कोविड प्रसार रोकने के एहतियाती उपायों के तहत झारखंड सरकार ने इस वर्ष पूरे प्रदेश में रावण दहन कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी थी। रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि आयोजकों से इस बारे में पूछताछ की जा रही थी तभी कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने भी लोगों को तितर-बितर करने के लिए लाठियां चलायीं। जिससे भगदड़ मच गयी। इस संघर्ष में डीएसपी संजीव कुमार मिश्र और रजरप्पा थाना प्रभारी विपिन देवनारायण सहित आठ पुलिसकर्मी घायल हो गये। कुछ ग्रामीणों को भी चोटें आयी हैं।

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी प्रभात कुमार लगभग रात के नौ बजे घटनास्थल पर पहुंचे। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। इलाके में फ्लैग मार्च भी किया गया है। वहीं इस घटना में दस लोगों को हिरासत में लिये गए हैं।

Share This Article