कोर्ट में बिगड़ी अरविंद केजरीवाल की तबीयत, सुगर लेवल हुआ डाउन….

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। यहां से कोर्ट की अनुमति के बाद सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कोर्ट में सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल गिर गया। इसके बाद उन्हें चाय और बिस्किट खिलाने के लिए कोर्ट रूम से बाहर लाया गया। इसके बाद उन्हें अहलमद रुम में ले जाया गया। इस दौरान उनके साथ पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद हैं।

सीबाआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से उस याचिका को वापस ले लिया जिसमें राउज एवेन्यू कोर्ट के जमानत आदेश पर रोक लगाने के हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी।

 

केजरीवाल के वकील ने सीबीआई की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि एजेंसी पक्षपातपूर्ण तरीके से काम किया है। केजरीलाल के अधिवक्ता विक्रम चौधरी ने सीबीआई के गिरफ्तारी के फैसले पर आपत्ति जताई, क्योंकि पिछले साल अप्रैल में एजेंसी ने उनसे नौ घंटे तक पूछताछ की थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article