बिहार: मामूली विवाद में दबंगों ने भुजाली से किया वार, दो लोग बुरी तरह घायल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद में मामूली विवाद को लेकर एक किशोर समेत दो लोगों को दबंगों ने भुजाली से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना रिसिया थाना क्षेत्र के देवी मंदिर के पास की है। घायल युवक आदित्य कुमार ने बताया कि घर मेरा चचेरा भाई घर पर आए हुए थे।

तब भी गांव कहीं कुछ लोगों ने उन्हें देख लिया। जिसके बाद दबंगों ने धारदार हथियार लैस होकर घर पर हमला बोल दिया और एक किशोर समेत दो लोगों को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दीया। घायल दोनों लोगों को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां की दोनों का इलाज चल रहा है। दबंगों ने इससे पहले भी कई बार हमला बोल चुके हैं।

मामला की सूचना पुलिस को दी गई है। जिसके बाद पुलिस मामाले की छानबीन में जुटी है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए पीड़ितों से पूछताछ कर रही। फिलहाल दोनों किशोर की स्थिति नाजुक है। जिनका इलाज चल रहा। पुलिस छानबीन में जुटी है।

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

Share This Article