लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शराब माफियाओं के विरुद्ध पुलिस और CRPF कि कार्यवाई, नक्सल प्रभावित इलाके में छापेमारी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

मुंगेर : जिला में लोक सभा चुनाव को लेकर हवेली खड़गपुर पुलिस और सी0आर0पी0 एफ0 कि टीम ने नक्सल प्रभावित इलाका मधुवन दरियापुर के मंदिर टोला व संथाली में जॉइंट छापेमारी कर भारी मात्रा में महुआ जावा,महुआ शराब और देशी शराब बनाने का उपकरण बरामद किया है,इस मामले प्रशिक्षु डी0एस0पी0 विकास कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि इस इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का निर्माण के साथ ही उसे बेचने का कार्य किया जा रहा है।

जिसके सत्यापन के लिए पुलिस और सी0आर0पी0 एफ0 का एक टीम बनाकर मंदिर टोला निवासी झारखंडी मुर्मुर के घर से और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के घर से व उनके घर के पीछे स्थित खेत मे जमीम में गाड़े गए प्लास्टिक के 20-20 लीटर के डब्बो में से भारी मात्रा में लगभग 3300 जावा महुआ बरामद कर उन्हें विनष्ट किया गया है इसके अलावा एक शराब कि भट्टी ध्वस्त की गई है और 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ अवैध शराब बनाने का ढेर सारा उपकरण बरामद किया गया है हालांकि पुलिस का आता देख सभी लोग मौके पर से फरार हो गए है उन लोगो पर विधि संम्मत कार्यवाई की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article