राजकीय समारोह में याद किए गए बीपी मंडल, राज्यपाल-सीएम समेत जनप्रतिनिधियों ने किया नमन

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। देशरत्न मार्ग और सर्कुलर पथ चौराहा स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने माल्यार्पण कर नमन किया।

समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी सहित कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल हुए। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, विधायक श्याम रजक और विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल के पौत्र डॉ. मनीष मंडल और उनके परिजन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय मंडल को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।इस दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन के साथ राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। पूरे कार्यक्रम के दौरान बीपी मंडल की स्मृति और उनके सार्वजनिक जीवन के योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया गया।

Share This Article