बाढ़ के इस मंदिर में नवरात्री पर लगता भक्तों का हुजूम, मान्यता है कि मां दुर्गा से जो भी मन्नत मांगता वह पूरी होती

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बाढ़ के के मसूद बीघा स्थित बड़ी दुर्गा स्थान पर दशहरा को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है। शाम को भक्तों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। नवरात्र शुरू होते ही इस मंदिर में मां दुर्गा की आरती करने के लिए शाम को काफी संख्या में महिलाओं का आगमन होता है जहां मंत्रोचार के साथ पूजा की जाती है।

बड़ी दुर्गा स्थान की आध्यात्मिक ख्याति के कारण दूर-दूर से लोग पूजा करने के लिए यहां पहुंचते हैं। मंदिर के पुजारी का कहना है कि इस मंदिर में जो भी सच्चे मन से आराधना कर मां दुर्गा से मन्नत मांगते हैं, उनकी मन्नत पूरी होती है। इसलिए इस मंदिर में भक्तों की संख्या में दिन-प्रतिदिन वृद्धि होती जा रही है। इस मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। वहीं बिजली के बल्बों से इसकी सुंदरता बढ़ गई है।

बाढ़ से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Share This Article