टोक्यो पैरालंपिक: बिहार के लाल प्रमोद भगत ने स्वर्ण पदक किया भारत के नाम, बैडमिंटन में गोल्ड जीतकर बने पैरालंपिक के पहले भारतीय शटलर

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार के लाल प्रमोद भगत ने टोक्यो पैरालंपिक में शनिवार को गोल्ड जीतकर भारत का नाम रौशन किया है। 33 साल के भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत ने टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर आज इतिहास रचा। प्रमोद भगत पैरालंपिक के बैडमिंटन इवेंट में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय शटलर बने हैं।

प्रमोद भगत ने बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स एसएल 3 फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के वर्ल्ड नंबर-2 डेनियल बेथेल को 21-14, 21-17 से हराया है। एसएल 3 वर्ग में ही मनोज सरकार ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। उत्तराखंड के रहने वाले मनोज ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जापान के डाइसुके फुजिहारा को 46 मिनट में 22-20, 21-13 से शिकस्त दी।

वहीं भारत के भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने बैडमिंटन में प्रमोद द्वारा गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है। अपने ट्वीट में पीएम ने लिखा, ‘प्रमोद भगत ने पूरे देश का दिल जीत लिया है, वह एक चैंपियन हैं, जिनकी सफलता लाखों लोगों को प्रेरित करेगी, उन्होंने उल्लेखनीय दृढ़ संकल्प दिखाया। उन्हें बैडमिंटन में गोल्ड जीतने के लिए बधाई. उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

पैरालिपिंक में भारत को यह चौथा गोल्ड मेडल मिला है। पैरालिपिंक में बैडमिंटन में भारत को यह पहला गोल्ड मेडल मिला है। सोशल मीडिया पर प्रमोद भगत के गोल्ड मेडल जीतने पर उन्हें खूब बधाई मिल रही है। इस गोल्ड के साथ ही भारत के नाम टोक्यो पैरालिंपिक में अब 16 मेडल आ गए हैं। यह भारत का पैरालिंपिक के इतिहास में अबतक का सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस हैं।

Share This Article