पति पत्नी के विवाद में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK :लहेरी थाना इलाके के विकासनगर मोहल्ले में पति पत्नी के विवाद में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया । घटना के बाद परिवार वाले कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं ।मृतक कोसु महतो का 35 वर्षीय पुत्र गौतम राय है । पत्नी की सूचना पर पहुंचे लहेरी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दी ।

लहेरी थाना के एएसआई अकबर अली ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि विकास नगर मोहल्ले में एक युवक ने फांसी लगा ली है । युवक के ससुराल वाले मां से विवाद ससुराल वाले पत्नी कहा सुनी के बाद फांसी लगाने की बात बता रहे हैं युवक का ससुराल बिहारशरीफ के रामचंद्रपुर इलाके में है। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ विकासनगर मोहल्ले में किराए पर रहता था । शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है मामले की छानबीन की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article