Bagaha : 10 वर्षीय छात्र प्रिंस की मौत के विरोध में कैंडल मार्च, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:पश्चिम चंपारण के बगहा स्थित लौकरिया थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय छात्र प्रिंस कुमार की कथित पिटाई के बाद हुई मौत को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार की शाम हरनाटांड़-बनकटवा रोड पर सैकड़ों लोगों ने शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकालकर छात्र को न्याय दिलाने और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मार्च में महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने “प्रिंस को न्याय दो” और “दोषियों को कड़ी सजा दो” जैसे नारे लगाए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।


पिता का आरोप- पिटाई से हुई बेटे की मौत
मृतक के पिता राजकिशोर शर्मा ने आरोप लगाया कि कौटिल्य पब्लिक स्कूल के छात्रावास में बेरहमी से पिटाई किए जाने के कारण उनके 10 वर्षीय बेटे की मौत हुई।उन्होंने बताया कि इस मामले में दो शिक्षक हेमराज कुमार और दीपक सोखइत को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, जबकि स्कूल संचालक अब भी फरार है। उन्होंने प्रशासन से फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
उच्चस्तरीय जांच और मुआवजे की मांग
कैंडल मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा विभाग, पुलिस अधीक्षक और जिला पदाधिकारी से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने तथा हरनाटांड़ समेत थरुहट क्षेत्र के छात्रावासों की जांच कर अवैध और मानकविहीन हॉस्टलों पर कार्रवाई की मांग की।
‘न्याय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन’
कैंडल मार्च में राजकिशोर शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, राजा शर्मा, सुशील मिश्रा, चंदन सिंह, मुन्ना मोदनवाल, नितेश कुमार, नन्हे गद्दी, विराट कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान लौकरिया थानाध्यक्ष रमण कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक प्रिंस कुमार को न्याय नहीं मिलेगा और सभी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article