पटना के वीर कुंवर सिंह पार्क में बागवानी महोत्सव 2022 का आयोजन, पूर्व मुख्य सचिव अंजनी कुमार ने किया उद्घाटन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना के वीर कुंवर सिंह पार्क में बागवानी महोत्सव 2022 का शुभारंभ हुआ। बिहार सरकार के पूर्व मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के परामर्शी अंजनी कुमार सिंह ने महोत्सव का उद्घाटन किया। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विभाग के सचिव डॉ एन सरवन कुमार ने किया।

अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि बिहार हर क्षेत्र में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य में कुल 13.30 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बागवानी के फसल की खेती की जाती है। बिहार के उत्पादकों को बढ़ावा देने एवं अधिक से अधिक लोगों को जानकारी मिल सके इसलिए इस तरह के महोत्सव को आयोजित किया गया है। महोत्सव में सामान्य रूप से उत्पादित फल ,फूल सब्जी के अलावा पॉली हाउस से उत्पादित सब्जी शिमला मिर्च, टमाटर मखाना सहित अन्य चीजें सम्मिलित है। बिहार के विभिन्न जिलों के 854 कृषकों के द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण के आधार पर 18 वर्ग के कुल 6860 प्रादर्शकों का प्रदर्शन कुल 30 स्टॉल पर किया जा रहा है।

Share This Article