बेजुवानों की बनें आवाज़,पीएम मोदी से प्रभावित होकर युवा कर रहे ये काम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर भागलपुर के कुछ युवाओं में एक अलग ही जज्बा देखने को मिल रहा है, बेजुबान पशु पक्षियों की सहायता के लिए भागलपुर के युवा सामने आए हैं और अपने साथ-साथ लोगों को भी काफी जागरूक करते दिख रहे हैं कांस्टेबल धनंजय पासवान जो हेलमेट मेन के नाम से मशहूर हैं उन्होंने अपने सहयोगी साथी श्रेयांस और शाहिद के साथ मिलकर बेजुबान पशु पक्षियों की आवाज बनने का देखभाल करने का बीड़ा उठाया है। वही हेलमेट मेन धनंजय पासवान ने बताया कि दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो जरूरतमंद इंसानों के प्रति अपनी दयालुता दिखाते हैं।

उनके लिए खाने से लेकर पैसों तक की व्यवस्था करते हैं। लेकिन बेजुबान जानवरों के प्रति दया रखने वाले इंसान बहुत कम ही मिलते हैं। ऐसे लोगों को बेजुबान पशु पक्षियों से भी प्रेम करनी चाहिए और उनकी सहायता करनी चाहिए , हेलमेट मैन कांस्टेबल धनंजय पासवान एवं उनके कुछ साथियों ने इन मासूमों के नाम अपनी जिंदगी कर दी है वहीं श्रेयांश ने बताया कि इंसान अपने भूख की बात कह कर लोगों से पूरी कर लेते हैं लेकिन बेजुबान जानवर कुछ भी कह नहीं सकते जिसको लेकर हम लोगों ने कई वर्षों से जगह-जगह गायों के लिए चारा, कुत्तों व बंदरों के लिए बिस्किट, रोटी, पक्षियों के लिए घोषला दाना पानी देने का काम कर रहा हूं, हमें जो भी पॉकेट खर्च मिलता है हमलोग इसी में खर्च करता हूं ,हमे इससे काफी संतुष्टि मिलती है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

साथ ही उन्होंने कहा कि पशु बेजुबान होते हैं, इन्हें कभी भी मारना नहीं चाहिए। बल्कि जितनी ज्यादा हो सके हमें इनकी मदद करनी चाहिए। कांस्टेबल धनंजय ने बताया कि अगर हम ऐसे पशुओं की मदद करते हैं तो हमें भी आंतरिक खुशी मिलेगी और पशु -पशुओं की भूख भी मिट जाएगी और वह भी अपने आप को खुश महसूस करेंगे। अगर हम पशु पक्षियों की मदद करते हैं तो इस मुहिम से पशु पक्षियों को काफी सहायता मिलेगी अभी तक में कांस्टेबल धनंजय और उनके साथी श्रेयांश और शाहिद ने कई जगहों पर बेजुबान पशु पक्षियों के रहने खाने सुरक्षा की कई इंतजार किया है जो एक मिसाल कायम करता है, सचमुच इन लोगों ने अपनी जिंदगी बेजुबानों के लिए न्योछावर कर दी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article