News PR Live
आवाज जनता की

बाढ़ में पानी भरे गड्ढे में डूबने से बुजुर्ग महिला की मौत

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बाढ़ में पंडारक थाना क्षेत्र के गवासाशेखपुरा गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला लीला देवी की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि बीते देर शाम बुजुर्ग महिला पानी भरे गड्ढे के पास शौच करने गई थी। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और पानी भरे गड्ढे में गिर गई। गड्ढे में काफी पानी था जिसके चलते बुजुर्ग महिला डूब गई और मौत हो गई। कुछ घंटे तक जब महिला वापस घर नहीं लौटी तो परिजन इधर-उधर ढूंढने लगे उसके बाद पता चला कि महिला पानी भरे गड्ढे में डूब गई। ग्रामीणों की मदद से महिला का शव बाहर किया गया। वहीं घटना की जानकारी प्रशासन को दे दी गई है। इस घटना से घर में कोहराम मच गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.