BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली की फिर तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली की फिर तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, गांगुली ने फिर से सीने में दर्द की शिकायत की। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले उन्हें 2 जनवरी को कार्डिएक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 7 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

पिछली बार तबीयत खराब होने के बाद गांगुली की एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की गई थी। 5 जनवरी को सीनियर कार्डिएक सर्जन डॉक्टर देवी शेट्टी ने कहा था, ‘‘गांगुली को कोई बड़ी समस्या नहीं है। कोरोनरी आर्टरी में ब्लॉकेज की दिक्कत सभी भारतीय को आती है। उनके दिल में कोई प्रॉब्लम नहीं है। 48 साल के गांगुली का दिल 28 साल पहले जैसा था, आज भी वैसा ही है।’’

पिछली बार तबीयत खराब होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांगुली की पत्नी डोना से बात की थी और गांगुली के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

Share This Article