News PR Live
आवाज जनता की

यूपी से कुलपति आकर बिहार को लूट रहे-कांग्रेस, विश्वविद्यालय भ्रष्टाचार पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा, सदन के बाहर प्रदर्शन

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार के विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार को लेकर मुद्दा गरम है। लगातार ही बिहार विश्वविद्यालयों के वीसी पर तमाम तरह के आरोप लग रहे। कुछ दिन पहले ही पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के वीसी को हटा दिया है। इसे लेकर बिहार के राज्यपाल पर भी कई तरह के सवाल उठ रहे। वहीं आज सदन के बाहर कांग्रेस ने इस मामले को लेकर प्रदर्शन किया है।

कांग्रेस का कहना है कि बिहार के कई विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिहार के अंदर बिहार को छोड़ कर बाहर के कुलपति को नियुक्त किया जाता है। क्या बिहार में कोई शिक्षा विद्वान नहीं है। क्यों हमेशा बाहर से ही कुलपति को नियुक्त किया जाता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह इस मामले को सदन में भी उठाएंगे। इसके अलावा सीमांचल के लिए ओवैसी के विधायक ने विशेष पैकेज की भी मांग की।

- Sponsored -

- Sponsored -

बिहार के पैसे को लूटने के लिए बाहर के कुलपतियों की नियुक्ति बिहार विश्वविद्यालय में की जाती है। इसे लेकर कार्रवाई होनी बेहद जरूरी है। खास कर यूपी के कुलपतियों की यहां नियुक्ति की जा रही जो बिहार का पैसा लूट रहे हैं। वह आज इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे और तुरंत कार्रवाई करने की मांग करेंगे। बिहार सरकार को जनता और सदन में इस सवाल का जवाब देना चाहिए।

पटना से रमन राय की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.