बेनीपट्टी हत्याकांड: सुशील मोदी ने कहा- तेजस्वी का करीबी है असली साजिशकर्ता, और दे रहे हैं संरक्षण

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR DESK- मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदपुर गांव में 29 मार्च को 5 लोगों हत्या मामले को लेकर भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी कहा की इस गोलीकांड का असली साजिशकर्ता राजेश यादव है। उसे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का संरक्षण प्राप्त है। नेता प्रतिपक्ष बताएं कि वह व्यक्ति कौन है?

क्या उसी व्यक्ति के साथ नेता प्रतिपक्ष महमदपुर नहीं गए थे। इस तरह से सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव को घेरा और खा दी बारी बात

ट्वीट कर सांसद ने कहा कि इस व्यक्ति का थोड़े समय पहले तक विवादित तालाब पर कब्जा था। उसने अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षा की पूर्ति के लिए जातीय तनाव भड़काने की साजिश रची थी। पुलिस उसे गिरफ्तार कर उसकी कॉल डिटेल्स खंगाले, क्योंकि वह लगातार प्रवीण झा और तेजस्वी यादव के संपर्क में रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त तालाब पर अपना वर्चस्व बरकरार रखने के लिए ही उसने दोनों परिवारों को लड़ाई के लिए उकसाया।

भाजपा नेता ने कहा कि मधुबनी और घटनास्थल के आसपास कहीं भी जातीय तनाव नहीं है, मगर राजद पूरे जिले में जातीय तनाव भड़काने की कोशिश कर रहा है। इसीलिए जब तेजस्वी यादव महमदपुर गए तो वह व्यक्ति भी उनके साथ था। यादव ने विगत विधानसभा का चुनाव बेनीपट्टी से लड़ा और उसे 10 हजार वोट मिले थे।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आपराधिक चरित्र के राजेश यादव पर पहले से ही संगीन अपराधों में आधे दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। इस पूरे कांड में राजेश यादव को गिरफ्तार कर पुलिस उसकी संलिप्तता की गंभीरता से जांच करें ताकि साजिश सामने आए और असली अपराधी को सजा मिल सके।

Share This Article