रवि महोत्सव के मौके पर प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर, सुल्तानगंज प्रखंड स्थित ई-किसान भवन में गुरुवार को रवि महोत्सव के मौके पर प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसका विधिवत उद्घाटन प्रभारी कृषि पदाधिकारी राम पुकार कुमार, मंच संचालन सीनियर कोऑर्डिनेटर अनूप कुमार, मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार संख्याकीय पदाधिकारी राकेश कुमार, कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार, जदयू महिला अध्यक्ष प्रेम प्रभा सिन्हा वैज्ञानिक डॉक्टर सत्य कुमार बीटीएम इति कुमारी ने किया। वैज्ञानिकों के द्वारा बताया गया कि बिहार की लगभग 70 प्रतिशत आबादी अपनी जीविका के लिए कृषि पर आश्रित है। उन्होंने चेताया कि पंजाब की तरह अत्यधिक उर्वरक का प्रयोग न करें। पंजाब में अत्यधिक रसायनिक उर्वरक का प्रयोग करने से भूमि की उर्वरता कम हो गयी है तथा फसल भी रोग जनित उत्पादित हो रहा है।

खेती से वंचित भूमि पर फलदार वृक्ष लगाकर कृषकों की आय में वृद्धि तथा अधिक रोजगार का सृजन करायें, उपस्थित किसानों को जानकारी दी गयी। कृषि वैज्ञानिक डॉ सत्येंद्र कुमार ने रबी मौसम बुआई की जाने वाली फसल मक्का, गेहूं, दलहन, तिलहन आदि खेतों के तौर तरीके बताये तथा साथ ही साथ अन्य कृषि संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जैविक खेती और रसायनयुक्त खेती में अंतर बताते हुए कहा कि समय के अनुसार किसानों को खेती की प्रक्रिया बदलनी चाहिए। ताकि किसानों को अधिक लाभ मिल सके और स्वास्थ्य पर बुरा असर ना पड़े। रबी मौसम में खेती व अन्य कृषि कार्य से संबंधित प्रखंड स्तरीय कर्मी व कृषको को विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम व उनके लक्ष्य की जानकारी के साथ साथ प्रशिक्षण दिया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार प्रभारी कृषि पदाधिकारी राम पुकार कुमार संबंधित कृषि पदाधिकारी एवं दर्जनों किसान मौजूद थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article