बेतिया: शिक्षक निर्वाचन चुनाव को लेकर डीएम सख्त, 18 मतदान केंद्रों पर 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग !

Muskan Gupta


NEWS PR डेस्क : बेतिया के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के 18 मतदान केंद्रों पर 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

पश्चिम चंपारण के डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में मतदान की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदान दलों की तैनाती, मतदान सामग्री के वितरण और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

डीएम ने निर्देश दिया कि सभी मतदान दलों को निर्धारित समय पर डिस्पैच किया जाए और मतदान सामग्री का वितरण समय से सुनिश्चित हो। इसके साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है।

जिला प्रशासन का पूरा जोर 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने पर है।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;-

Share This Article