चुनाव से पहले JDU नेता नीरज कुमार अस्पताल में भर्ती,मुख्यमंत्री ने जाना हाल

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क : बिहार में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव से पहले जदयू प्रत्याशी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मंगलवार को उन्हें पटना के कंकड़बाग स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

नीरज कुमार का हाल जानने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री
नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मेदांता अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने नीरज कुमार से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने इलाज कर रहे वरिष्ठ चिकित्सकों से भी बातचीत की और उनकी सेहत में हो रहे सुधार की जानकारी ली। इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहे।
CM ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीरज कुमार के जल्द स्वस्थ होने और उनके पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना की। चुनाव से ठीक पहले जदयू के वरिष्ठ नेता की तबीयत बिगड़ने और मुख्यमंत्री के अस्पताल पहुंचने को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

23 अक्टूबर को होना है मतदान
गौरतलब है कि बिहार में पटना समेत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की चार और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होना है। ऐसे में चुनाव से पहले नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने की खबर ने राजनीतिक हलकों का ध्यान खींचा है। फिलहाल, अस्पताल में उनका इलाज जारी है। उनके स्वास्थ्य को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।

Share This Article