एकचारी में अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा, देशी कट्टा और सिक्सर बरामद, मुख्य आरोपी फरार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- भागलपुर जिले के एकचारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खवाशपुर गांव में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर में संचालित शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है गुप्त सूचना के आधार पर 26 जून को एकचारी पुलिस ने मंटू मंडल के घर पर छापेमारी की जहां से भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब के साथ शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए.

पुलिस के मुताबिक मंटू मंडल अपने घर में अवैध रूप से शराब का निर्माण कर उसका भंडारण कर रहा था छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया मौके से देसी शराब, शराब निर्माण का सामान, एक देसी कट्टा और एक सिक्सर जब्त की गई है.

पुलिस अब फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है स्थानीय पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article