भागलपुर: बालू घाट पर धूम धाम से मनाया गया दीपोत्सव, स्वच्छता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन, दिया स्वच्छता का संदेश

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर में अजगैबीनाथ धाम के बालु घाट में नगर परिषद द्वारा प्रधानमंत्री योजनाओं के तहत स्वच्छता अभियान पर देव दिपावली त्योहार को देखते हुए गंगा घाटों मे दिपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान सभापति नीलम देवी ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत यह कार्यक्रम कि गया हैं।

आम जनताओ को संदेश दिए कि आप लोग खुश हो कर दिपावली त्योहार मनाए।आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए जिससे गंभीर बिमारी से बच सकें। इस कार्यक्रम कि शुरुआत कार्यपालक पदाधिकारी अभीनव कुमार, सभापति नीलम देवी,उप सभापति उषा देवी,सीओ शंभुशरण राय,विडिओ मनोज कुमार मुर्मु सहित वार्ड पार्षदों ने संयुक्त रुप से दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम कि शुरुआत कि गई।

इस  दौरान सभापति नीलम देवी, कार्यपालक पदाधिकारी अभीनव कुमार, सीओ शंभुशरण राय, विडिओ मनोज कुमार मुर्मू, थानाध्यक्ष लाल बहादुर सहित वार्ड पार्षद नवीन कुमार बन्नी,रमायण शरण गुप्ता,सरिता देवी, बिबि गुलशन आरा ने सैकड़ों दीप, दियों को प्रज्वलित करते हुए एकजुटता का परिचय देते हुए स्वच्छता का संदेश  दिए।

सरकार के गाइड लाइन के तहत त्योहार बनाने कि अपिल किए। साथ ही उप सभापति उषा देवी एंव वार्ड पार्षद रमायण शरण गुप्ता ने भी आम जनता को संदेश दिया कि स्वच्छता को देखते हुए त्योहार मनाएं। साफ सुधरा रहें। एकजुट होकर दीप उत्सव मनाने कि अपिल की। इस दौरान नगर परिषद के सफाई निरक्षक दिलिप कुमार दुबे, प्रधान सहायक राजीव कुमार ,स्वयं सहायता के कर्मी अलका कुमारी, अभीषेक कुमार सहित सैकडों ग्रामीण मौजुद थे।।

श्यामानंद सिंह भागलपुर संवाददाता

Share This Article