NEWSPR डेस्क। भागलपुर के इशाकचक थाना अंतर्गत भीखनपुर के मोती मात्री मिश्रा लेने में बुधवार की शाम लगभग 6:00 बजे बदमाशों ने बाइक सवार वरुण झा को गोली मार कर घायल कर दिया। घायल गोली उनके गले में फंसी हुई है मायागंज अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है वरुण झा सदर अस्पताल में संचालित नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारी हैं। उनका मूल पदस्थापन कुष्ठ निवारण विभाग में है। जहां वे चतुर्थवर्गीय कर्मी है वह मूल रूप से सजाव थाने के रामपुर डी गांव के रहने वाले हैं और सदर अस्पताल के कर्मचारी क्वार्टर में फिलहाल परिजनों के साथ रहते हैं।
वारदात में वरुण झा के साथ उसकी बाइक पर पीछे बैठे परिवारिक मित्र मोती मिश्रा निवासी न ब्लॉक एकेडमी के शिक्षक शंभू शरण मिश्रा बाल-बाल बच गए आशंका जताई जा रही है कि शंभू शरण के जमीन के विवाद को लेकर घटना घटी है। बदमाश शंभू शरण को मारने आए थे और धोखे में उनके दोस्त वरुण को गोली मार दी जख्मी वरुण झा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ इसाक चक थाने में केस दर्ज कराया है।
रिपोर्ट- श्यामानंद सिंह भागलपुर