पति ने मोबाइल नहीं दिया तो पत्नी ने दे दी जान, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर से एक अजीबो गरीब खबर सामने आई है जहां पति ने अपनी पत्नी को घर से बाहर मोबाइल ले जाने से मना किया तो पत्नी ने जान दे दी, भागलपुर पिरपैंती के अम्मापाली गांव में भोलू मंडल की पत्नी नीति कुमारी के तेलीयपदार्थ पीने से मौत हो गई, पुलिस ने पति भोलू मंडल को हिरासत में लिया है, मृतिका नीति कुमारी के पति ने बताया कि होली के दिन 14 मार्च को शाम अबीर खेलने के लिए गांव में घर से मोबाइल लेकर बाहर जा रही थी, घर में एक ही मोबाइल था.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मैंने बोला मोबाइल रख कर जाओ…इतना कहते ही मेरी पत्नी मारपीट करने लगी फिर.14 मार्च को मामला शांत हो गया, 16 मार्च को जब मां और अन्य परिजन बहन का प्रसव करवाने अस्पताल गए थे तभी पत्नी ने खाना बनाया तब तक सब कुछ ठीक था.उससे पहले मेरी पत्नी घर में फांसी लगा रही थी.मां ने इसकी सूचना मुझे दी थी, मैं घर आकर समझा बूझकर सब कुछ ठीक कर लिय.उसके बाद हम शौचालय के लिए गए .जब लौटे तो घर में रखा सर में लगाने वाला तेल पी ली, मृतका के पति ने बताया कि इसके बाद उसकी पत्नी की स्थिति बिगड़ गई.जानकारी पाकर महिला के मायके वाले भी पहुंचे.

पहले ग्रामीण डॉक्टर से इलाज करवाया स्थिति में सुधार नहीं देखा तो उसे रेफरल अस्पताल पिरपैंती लाया .वहां से भी डॉक्टर ने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.महिला की स्थिति अधिक बिगड़ने के बाद निजी क्लीनिक में इसका इलाज चल रहा था वही इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई…इसको लेकर मायके पक्ष के लोगों ने मृतका की मां रसमणि देवी और मायके के अन्य लोगों ने हत्या करने का आरोप लगाया है…वहीं मृतक का भाई और मां ने 14 मार्च को घर से बाहर गांव में होली खेलने मोबाइल लेकर जा रही , पति ने मोबाइल घर से बाहर ले जाने का विरोध किया था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article