भागलपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, 230 ग्राम गांजा और 5.28 लाख रुपए बरामद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिले के बाईपास थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। बतादे कि पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान झारखंड रजिस्ट्रेशन नंबर JH04U1996 वाली एक चार चक्का गाड़ी से 230 ग्राम गांजा, 5,28,950 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए।प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 जनवरी 2025 को गुप्त सूचना मिली कि कुछ तस्कर गांजा लेकर एनएच-133ई के रास्ते भागलपुर आ रहे हैं।वही सूचना के आधार पर एक टीम का गठन कर बाईपास थाना के सामने सघन वाहन चेकिंग शुरू की गई।वही रात करीब 9:30 बजे एक संदिग्ध गाड़ी को रोका गया।

वही पुलिस के द्वारा वाहन को रुकने का इशारा करने पर चालक ने गाड़ी भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे घेरकर धर दबोच लिया।वही गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान आशीष कुमार सक्सेना (निवासी अलीगंज, थाना बबरगंज) और सुभाष प्रसाद साह (निवासी महेशपुर, थाना बबरगंज) के रूप में हुई।वही दोनों से पूछताछ और तलाशी के दौरान गाड़ी से 230 ग्राम गांजा, 5.28 लाख रुपये नकद, और दो मोबाइल फोन बरामद हुए।वही पूछतछ दौरान आरोपियों ने बरामद गांजा और नकदी के संबंध में कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस ने गांजा और नकदी को जब्त करते हुए दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।कोई थाना प्रभारी प्रभात कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों और वाहन के मालिक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article