नवरात्र पर मां की भक्ति में लीन दिखे जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज रंजन, कलश स्थापना कर की पूजा-अर्चना,

Muskan Gupta

शारदीय नवरात्र का पावन पर्व शुरू हो गया है। पूरे देश में भक्त मां दुर्गा की आराधना में लीन हैं। मंदिरों से लेकर घरों तक पूजा-पाठ और कलश स्थापना के साथ माता की भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। आम हो या खास, हर कोई अपने-अपने रीति-रिवाजों के अनुसार मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर रहा है।

इसी कड़ी में जनता दल यूनाइटेड के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज रंजन भी मां दुर्गा की भक्ति में लीन नजर आए। नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना के अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने पूजा की तस्वीरें भी साझा कीं।

तस्वीरों में पंकज रंजन मां की आराधना करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने दुर्गा पूजा को सभी के लिए एक पावन त्योहार बताते हुए कहा कि यह पर्व हमें समाज की तरक्की और विकास का संदेश देता है। समाज को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

आपको बता दें कि पंकज रंजन सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहे हैं। अरवल में उनके द्वारा कई सामाजिक कार्य किए जाने की जानकारी सामने आई है। नवरात्र के इस पावन अवसर पर उनकी साझा की गई तस्वीरें मां दुर्गा के प्रति उनकी आस्था और श्रद्धा को दर्शाती हैं।

नवरात्र के आगमन के साथ ही पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति, समृद्धि और समाज की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

Share This Article