भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, एक गिरफ्तार

Acting swiftly on a tip-off, police recovered a cache of weapons hidden in a field

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भोजपुर पुलिस को अपराध और शराबबंदी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बहोरनपुर थाना क्षेत्र में सघन छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
डीएसपी ने दी जानकारी
डीएसपी राजेश कुमार शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि बहोरनपुर थाना पुलिस शराबबंदी कानून के तहत लगातार कार्रवाई कर रही थी। 16, 17 और 18 अप्रैल को विभिन्न स्थानों से शराब की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति के पास अवैध हथियारों का जखीरा छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने धनजी यादव को हिरासत में लिया।
खेत में छुपाकर रखे थे हथियार
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने हथियारों के ठिकाने का खुलासा किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पुरषोत्तमपुर से लक्षु टोला जाने वाली सड़क के किनारे स्थित मुन्ना यादव के खेत में छापेमारी की।छापेमारी के दौरान जमीन में छुपाकर रखे गए हथियार बरामद किए गए, जिनमें शामिल हैं एक राइफल (.315 बोर),एक देसी पिस्टल (7.65 बोर),एक देसी कट्टा (.315 बोर),12 जिंदा कारतूस,7 खोखा। इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।

आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article