गया पहुंचे डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, बंगाल चुनाव और शराबबंदी पर दिया बड़ा बयान

Deputy CM Vijay Kumar Chaudhary's political message during his visit to Gaya, government's clear stand on Bengal elections and prohibition

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद डिप्टी सीएम बनने के बाद विजय कुमार चौधरी पहली बार गया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गयाजी के गेवाल बिगहा स्थित खानकाह की मजार पर चादरपोशी कर राज्य की खुशहाली और अमन-चैन की दुआ मांगी। गया पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी।
बंगाल चुनाव पर क्या बोले?
पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर विजय कुमार चौधरी ने विश्वास जताया कि एनडीए वहां जीत हासिल करेगी। वहीं शराबबंदी के मुद्दे पर उन्होंने साफ कहा कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह लागू रहेगी। पहले से बने कानून को और सख्ती से लागू किया जाएगा, ताकि समाज में इसका सकारात्मक प्रभाव बना रहे।
पटना एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया
इतना ही नहीं पटना में हाल ही में हुए एनकाउंटर को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई सरकार के गठन से नहीं, बल्कि अपराधियों की गतिविधियों के आधार पर होती है। कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में सख्त कदम उठाए जाएंगे।
गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article