भोजपुर में भोजपुरीया जुटान सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह सम्मानित

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बड़हरा भोजपुर के पवित्र भूमी पर भोजपुरीया जुटान सह प्रतिभा सम्मान समारोह 2022 का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के आयोजक जन स्वाभिमान फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं गीतकार कुमार अजय सिंह रहे। कार्यक्रम में बड़हरा के विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह को उनके द्वारा भोजपुरी भाषा को बढ़ावा देकर किसी भी मंच पर भोजपुरी में ही संबोधन करने के लिए “भोजपुरी गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। कुमार अजय सिंह ने कहा कि इस समारोह का मुख्य उद्देश्य है नई पीढ़ी के कलाकारों तथा गीतकार गायकों को भोजपुरी के प्रति ऐसे गीत गाने को प्रेरित करना। जो हर घर और समाज में एक रूपता लाए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजेश दत्त तिवारी छोटु जी, विजय सिंह यादव, अजीत कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article